{"_id":"69d55363f819bbf6350dfb84","slug":"anti-narcotics-cell-arrested-two-source-drug-smugglers-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123115-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो सोर्स नशा तस्कर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो सोर्स नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल को दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेल की टीम ने नशीले इंजेक्शन और गांजा तस्करी से जुड़े दो सोर्स आरोपियों को गिरफ्तार कर शिकंजा कस दिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव की टीम ने 9 जनवरी को होडल थाना क्षेत्र में आरिफ निवासी उसफार, मथुरा को 240 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की आगे की जांच में 6 अप्रैल को उस खेप के सप्लायर सोनू सिंह निवासी उसफार, मथुरा को भी गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में 18 फरवरी 2026 को गोडोता रोड स्थित रेलवे फाटक के पास श्याम सुंदर निवासी कोसी कला, मथुरा को 3 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। अब जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले के सोर्स आरोपी दुर्गा निवासी गांव खाम्बी, जिला पलवल को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल की सलाखें हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 या पुलिस कंट्रोल रूम पर दें।
Trending Videos