{"_id":"6a69ec80fdb71c2d320974fb","slug":"changes-to-phd-admission-rules-at-jamia-gpat-included-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148080-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जामिया में पीएचडी दाखिला नियमों में बदलाव, जीपैट शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जामिया में पीएचडी दाखिला नियमों में बदलाव, जीपैट शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने पीएचडी दाखिला और शोध निर्देशन से संबंधित अध्यादेश-9 में संशोधन को मंजूरी दी है। अब राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) को पीएचडी दाखिले के लिए शामिल किया गया है।
इस बदलाव से फार्मेसी पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा। दाखिला परीक्षा में 50 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। साक्षात्कार के लिए 30 फीसदी अंक निर्धारित हैं। शोध निर्देशन के नियमों में भी बदलाव हुए हैं। जिन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति में तीन वर्ष से कम बचे हैं, वे नए शोधार्थियों का पंजीकरण नहीं करा सकेंगे। हालांकि, वे पहले से पंजीकृत शोधार्थियों का मार्गदर्शन जारी रखेंगे। सेवानिवृत्ति के बाद ऐसे शिक्षक 70 वर्ष की आयु तक सह-पर्यवेक्षक बन सकेंगे। ब्यूरो