{"_id":"6a662690a3444760eb053481","slug":"delhi-commission-for-women-and-minorities-constituted-lata-gupta-and-nirmal-jain-appointed-to-lead-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147648-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली महिला और अल्पसंख्यक आयोग का गठन, लता गुप्ता व निर्मल जैन को मिली कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली महिला और अल्पसंख्यक आयोग का गठन, लता गुप्ता व निर्मल जैन को मिली कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अध्यक्षों व सदस्यों की नियुक्ति के आदेश जारी किए, महिलाओं और अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने लंबे इंतजार के बाद दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का गठन कर दोनों संस्थाओं में अध्यक्षों और सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किए। सरकार का कहना है कि इससे महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मामलों के निस्तारण के साथ कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में भाजपा की वरिष्ठ नेता लता गुप्ता को नियुक्त किया गया है। आयोग में श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला सदस्य होंगी। आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों के निस्तारण और उनके सशक्तीकरण से जुड़े मामलों पर कार्य करेगा। वहीं, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व महापौर निर्मल जैन को सौंपी गई है। आयोग में कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून सदस्य होंगे। यह आयोग अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा, शिकायतों के समाधान और उनसे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी करेगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दोनों आयोग समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण संस्थान हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष और सदस्य निष्पक्षता, संवेदनशीलता तथा पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व निभाएंगे और जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
छात्र राजनीति से महिला आयोग की अध्यक्ष तक लता गुप्ता का सफर
लता गुप्ता भाजपा की वरिष्ठ नेता और वर्तमान में दिल्ली प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। वह दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री और शाहदरा जिला भाजपा की जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वर्ष 2007-12 तक शकरपुर और 2012-17 तक पांडव नगर वार्ड से निगम पार्षद रहीं। महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वह दिल्ली नगर निगम की पहली महिला स्थायी समिति अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
निर्मल जैन के पास संगठन और नगर निगम का लंबा अनुभव
निर्मल जैन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर हैं। करीब पांच दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और छात्र जीवन में एबीवीपी में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा में मंडल अध्यक्ष, शाहदरा जिला अध्यक्ष और प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य सहित कई जिम्मेदारियां संभालीं। वर्ष 2007 में निगम पार्षद चुने गए और विभिन्न समितियों में काम किया। वर्ष 2020-21 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर रहे। संगठन और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर उन्हें दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी दी गई है।