फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Yamuna water level currently well below danger mark

Yamuna Water Level: अभी खतरे के निशान से दूर यमुना, 30 जुलाई तक पहाड़ों पर बारिश से जलस्तर बढ़ने का अनुमान

Sun, 26 Jul 2026 08:56 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Jul 2026 08:56 PM IST
सार

यमुना का जलस्तर 202.30 मीटर है, जो खतरे के निशान से दूर है। हथिनीकुंड बैराज से 26 जुलाई को 11,300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। 28-29 जुलाई को पहाड़ों में बारिश से जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Yamuna water level currently well below danger mark
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मानसून आने के बाद से अब तक यमुना में जलस्तर अभी खतरे के निशान से दूर होने के चलते यमुना किनारे रहने वालों दिल्लीवासियों में चैन और सुकून हैं। रविवार को भी यमुना का अधिकतम जलस्तर 202.30 तक चल रहा है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से रविवार सुबह नौ बजे 11300 क्यूसेक पानी अधिकतम छोड़ा गया है। आने वाले सप्ताह में मौसम विभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश की चेतावनी है। ऐसे में बारिश से यमुना जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में ओल्ड रेलवे पुल पर यमुना का खतरे का निशान 205.33 है। वहीं, चेतावनी स्तर पर 204.50 है। 10 जुलाई 2026 को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इस दौरान दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के नजदीक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से पहाड़ों में बारिश की कमी के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी कम छोड़ा गया। इस सप्ताह 23 जुलाई को दो बजे हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिकतम 16 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले एक सप्ताह में यह मात्रा सबसे अधिक रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह नौ बजे हथिनीकुंड बैराज से लगभग 11 हजार 300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, शाम तक यह लगभग पांच हजार से छह हजार क्यूसेक तक यमुना में पानी छोड़ा गया। इस दौरान यमुना का जलस्तर लगभग 202 के आसपास बना हुआ है। दूसरी तरफ, मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई को पहाड़ों पर अधिक बारिश की संभावना है। ऐसे में हथिनीकुंड बैराज से अधिक पानी छोड़े जाने और यमुना के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि इससे अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। अभी मौसम विभाग की ओर से अधिक बारिश की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed