फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi government employees to receive an additional 10% amount for commuting via Metro and bus

प्रोत्साहन: मेट्रो-बस से सफर पर दिल्ली के सरकारी कर्मियों को मिलेगी 10% अतिरिक्त राशि, आज से विशेष शिविर

Thu, 16 Jul 2026 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jul 2026 03:36 AM IST
सार

अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को उनके ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर 10 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए 16 से 29 जुलाई तक राजधानी के 28 सरकारी कार्यालयों में विशेष शिविर लगाकर कर्मचारियों को कार्ड वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Delhi government employees to receive an additional 10% amount for commuting via Metro and bus
Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

विस्तार

दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए अतिरिक्त आर्थिक प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। अब नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को उनके ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर 10 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इसके लिए 16 से 29 जुलाई तक राजधानी के 28 सरकारी कार्यालयों में विशेष शिविर लगाकर कर्मचारियों को कार्ड वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन


वित्त विभाग के मुताबिक, इस योजना के तहत कर्मचारियों के ट्रांसपोर्ट अलाउंस का 25 फीसदी हिस्सा एनसीएमसी कार्ड में ऑटो क्रेडिट किया जाएगा, जिसकी राशि उनके वेतन से समायोजित होगी। इसके बदले सरकार 10 फीसदी अतिरिक्त प्रोत्साहन सीधे कर्मचारियों के वेतन खाते में जमा करेगी। सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक कर्मचारियों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन


एक कार्ड से कई सुविधाएं
एनसीएमसी कार्ड के जरिए कर्मचारी दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बसों और रैपिड रेल में एक ही कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इससे अलग-अलग टिकट या कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए 28 विभागों के लेखा अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वे डीटीसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर कर्मचारियों को कार्ड जारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

  • दिल्ली सचिवालय (जीएडी)
  • शिक्षा निदेशालय (एचक्यू), पुराना सचिवालय, दिल्ली
  • शिक्षा निदेशालय (मध्य, नई दिल्ली), लिंक रोड, झंडेवालान
  • शिक्षा निदेशालय (पूर्वी), ब्लॉक-डी, आनंद विहार
  • शिक्षा निदेशालय (उत्तरी), लखनऊ रोड, तिमारपुर
  • शिक्षा निदेशालय (उत्तर-पूर्वी-1), विजय बहल रोड, यमुना विहार
  • शिक्षा निदेशालय (उत्तर-पूर्वी-2), दिलशाद गार्डन (जीटीबी अस्पताल के पास)
  • शिक्षा निदेशालय (उत्तर-पश्चिम-ए), बीएल ब्लॉक, शालीमार बाग और एफयू ब्लॉक, पीतमपुरा
  • शिक्षा निदेशालय (दक्षिणी), सेक्टर-3, आरके पुरम
  • शिक्षा निदेशालय (दक्षिण-पूर्वी), डिफेंस कॉलोनी
  • शिक्षा निदेशालय (दक्षिण-पश्चिम-ए), सी-4, वसंत विहार
  • शिक्षा निदेशालय (दक्षिण-पश्चिम-बी), धरमपुरा, नजफगढ़
  • शिक्षा निदेशालय (पश्चिमी-ए), शिवाजी मार्ग, राजौरी गार्डन
  • शिक्षा निदेशालय (पश्चिमी-बी), विकासपुरी रोड
  • सेंट्रल जेल, जनकपुरी
  • लोक नायक अस्पताल, दिल्ली गेट
  • जीटीबी अस्पताल, दिलशाद गार्डन
  • परिवहन विभाग, अंडर हिल रोड, सिविल लाइंस
  • श्रम विभाग, 5, शाम नाथ मार्ग
  • चुनाव कार्यालय, कश्मीरी गेट
  • व्यापार एवं कर विभाग, आईटीओ
  • अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग, विकास भवन-2, सिविल लाइंस
  • दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, हरि नगर
  • दिल्ली फायर सर्विस, बाराखंभा रोड
  • स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, कड़कड़डूमा
  • बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी
  • मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed