सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eid: The moon of happiness is seen after Ramadan, Eid is celebrated across the country today.

Eid: देशभर में ईद का जश्न आज; दिल्ली के छोटे-बड़े बाजारों से लेकर गली-मुहल्ले तक रौनक, अदा की गई नमाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Mar 2026 07:26 AM IST
विज्ञापन
सार

ईद अल-फितर 2026 के अवसर पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की।

Eid: The moon of happiness is seen after Ramadan, Eid is celebrated across the country today.
ईद मुबारक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रमजान के पूरे तीस रोजे और इबादतों के बाद कल ईद का चांद दिखाई दिया। मस्जिदों से जानकारी दी गई और आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे दिखाई दिए। अकीदतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और एक-दूसरे के गले लगकर चांद और ईद की मुबारकबाद दी। जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद समेत तमाम छोटी-बड़ी मस्जिदों में शनिवार को देशभर में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने का एलान कर दिया गया। आज सवेरे ईद अल-फितर 2026 के अवसर पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की गई।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

चांद दिखाई देने के बाद से दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और हजरत निजामुद्दीन दरगाह के आसपास का माहौल बदल गया। बाजारों में रौनक बढ़ गई। चांदनी चौक, जामा मस्जिद और ओखला जैसे इलाकों में लोग ईद की आखिरी खरीदारी के लिए उमड़ पड़े। कहीं सेवइयों की खुशबू आई, तो कहीं नए कपड़ों और इत्र की दुकानों पर भीड़ देखी गई । बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह नजर आया, जो देर रात तक अपने नए कपड़ों और जूतों की तैयारियों में जुटे रहे।

देर रात तक हुई जमकर खरीदारी
चांद रात के दिन उर्दू बाजार, मटिया महल बाजार, चितली कबर बाजार और ओखला बाजार समेत राजधानी के अन्य बाजारों में देर रात तक जमकर खरीदारी हुई। लोग अपने और अपने परिवार के लिए टोपी, कुर्ता, इत्र, सेवइयां, और मिठाई खरीदते हुए नजर आए।

चितली कबर बाजार में खरीदारी करने आए मोहम्मद यूसुफ ने बताया कि उसने ईद की सारी तैयारियां कर ली है। वे बाजार में अब्बू के लिए कुर्ता और टोपी खरीदने आए हैं। सेवई और खजूर कारोबारी आमिर अली ने बताया कि इस बार रमजान में अच्छा मुनाफा हुआ है। ऐसे में उनकी ईद की खुशी दोगुनी हो गई है।

मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम है ईद 
रमजान के 30 मुकम्मल रोजों के बाद मिलने वाला यह इनाम केवल जश्न का ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, मोहब्बत और जरूरतमंदों की मदद करने का भी दिन है। अकीदतमंदों ने फितरा और जकात (दान) देकर यह सुनिश्चित किया है कि समाज का हर तबका इस खुशी में शामिल हो सके। शनिवार को सुबह जब लोग एक-दूसरे के गले मिलेंगे, तो दूरियां मिटेंगी और मोहब्बत का पैगाम हर घर तक पहुंचेगा।

ईद पर दो विशेष ट्रेनों का होगा संचालन
उत्तर रेलवे ने ईद पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन संख्या 04626/04625 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस होगी। यह अमृतसर से 22 मार्च को एक फेरा लगाएगी, जबकि वापसी में न्यू तिनसुकिया जंक्शन से 26 मार्च को संचालित होगी। 

यह ट्रेन मार्ग में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। दूसरी ट्रेन संख्या 04052/04051 नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस होगी। यह नई दिल्ली से 23 मार्च को और वापसी में हावड़ा से 25 मार्च को एक-एक फेरा लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed