{"_id":"6a69ed2631eca4e382089f1b","slug":"encroachments-on-hsiidc-land-removed-for-the-second-consecutive-day-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-96067-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एचएसआईआईडीसी की जमीन से दूसरे दिन भी हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एचएसआईआईडीसी की जमीन से दूसरे दिन भी हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं करने वालों पर बुलडोजर से की कार्रवाई, दोबारा कब्जा रोकने के लिए होगी बाउंड्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने दूसरे दिन भी अपनी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान एचएसआईआईडीसी की जमीन पर बनी अस्थायी झोपड़ियों और दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने से पहले कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे और स्वयं जमीन खाली करने का समय भी दिया गया था। इसके बावजूद कई लोगों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद निगम ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की।
अधिकारियों ने बताया कि जमीन खाली होने के बाद उसके चारों ओर बाउंड्री बनाई जाएगी। इससे दोबारा किसी के लिए कब्जा करना आसान नहीं होगा।
एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यशस्वी वर्मा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालो पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।