सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5.44 percent drop in exam results

Faridabad News: परीक्षा परीणाम में 5.44 प्रतिशत की गिरावट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
5.44 percent drop in exam results
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इस बार 5.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जारी रिजल्ट में जिले का परिणाम 85.73 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष की परिणाम 91.17 प्रतिशत था। परिणाम को लेकर अध्यापकों और शिक्षाविदों में चिंता देखने को मिली।

सीबीएसई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पंचकूला रीजन में कुल 72810 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। मार्च में आयोजित सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 72501 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में 62158 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। इस बार के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह से सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी होने की चर्चाएं जोरों पर रही। निजी व सरकारी स्कूलों की ओर से परिणाम आने की पूर्व सूचना के आधार पर छात्रों को सूचना देकर स्कूल बुला लिया गया। खुशी देखते ही बन रही थी। जोश में छात्र छात्राएं एक-दूसरे के गले लगे। इस दौरान अभिभावक भी विद्यालय परिसर में मौजूद रहे।
----------
बीते साल का 12वीं का परिणाम
साल परिणाम
2020 95.52
2021 99.54
2022 94.8
2023 86.8
2024 90.26
2025 91.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed