{"_id":"6a05c523e5a820a2a604c593","slug":"video-pankaj-accused-who-threw-pipe-on-taj-express-arrested-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: ताज एक्सप्रेस पर पाइप फेंकने वाला आरोपी पंकज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: ताज एक्सप्रेस पर पाइप फेंकने वाला आरोपी पंकज गिरफ्तार
फरीदाबाद में एक मई 2026 को दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस ट्रेन पर होडल के पास एक पाइप फेंका गया। इस घटना में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया और ट्रेन का शीशा टूट गया। घायल यात्री को मथुरा में प्राथमिक चिकित्सा दी गई। मथुरा में ज़ीरो एफआईआर दर्ज हुई और उसे जीआरपी फरीदाबाद भेजा गया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गहन जांच के बाद 13 मई 2026 को आरोपी पंकज पुत्र दिवंगत सुनील निवासी बेढा पट्टी, होडल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पंकज का आपराधिक रिकॉर्ड है, जिसमें पुलिस हिरासत से भागना और नाबालिग लड़की को भगाना जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उसे आज इलाका मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।