{"_id":"6a04d9999934d038d203ec41","slug":"a-speeding-truck-hit-a-bike-near-sikri-killing-two-youths-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69930-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीकरी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सीकरी के पास हाईवे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी 24 वर्षीय रविंद्र और रंजीत शहर की एक फैक्टरी में हेल्पर का काम करते थे। बुधवार शाम करीब तीन बजे दोनों मोटरसाइकिल से फरीदाबाद से बल्लभगढ़ की तरफ जा रहे थे। सीकरी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय दोनों ने हेलमेट पहना हुआ था।
सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि रंजीत मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा का रहने वाला था। उसके स्वजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके बृहस्पतिवार को फरीदाबाद पहुंचने की संभावना है।
डेढ़ माह पहले ही बना था पिता
रविंद्र परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। करीब छह-सात वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। डेढ़ माह पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन हादसे की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।
Trending Videos