सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students should not be disappointed if they get low marks, they will get many opportunities in future

Faridabad News: कम नंबर आने पर निराश न हों छात्र, आगे मिलेंगे कई अवसर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Students should not be disappointed if they get low marks, they will get many opportunities in future
विज्ञापन
मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी और निराशा दोनों देखने को मिली। जहां कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर अच्छे अंक हासिल किए, वहीं कुछ छात्रों के परिणाम उनकी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे, जिससे उनमें निराशा का माहौल है।

इस बीच शिक्षा विशेषज्ञों और प्राचार्यों ने छात्रों को हौसला देते हुए कहा कि केवल परीक्षा के अंक ही जीवन का अंतिम पैमाना नहीं होते। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे परिणाम को लेकर ज्यादा तनाव न लें, क्योंकि जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि मेहनत, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर प्रयास करते रहने और अपने कौशल को विकसित करने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।
-- बातचीत----
यह निराश होने का समय नहीं है। परीक्षा के अंकों से भविष्य तय नहीं होता है। यह कई महान लोगों ने करके दिखाया है।- अजय शर्मा, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगला गुजरान
जिन छात्रों के कम अंक आए हैं, उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन में बहुत मौके मिलेंगे।- अनुराधा, प्राचार्या, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी तीन
परीक्षा जीवन का हिस्सा है और होती रहेंगी। बच्चों को हताश और निराश नहीं होना चाहिए। उन्हें आगे की योजना पर काम करना चाहिए।- रूप चंद, प्राचार्य, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेवला महाराजपुर
परिणाम को सकारात्मक लेना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों को सपोर्ट करना चाहिए। अंक कम-ज्यादा आते रहते हैं।- हंसराज, प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed