सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Body of young man found under suspicious circumstances in a Faridabad home

Faridabad: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, दो दिन से नहीं निकला था बाहर; पड़ोसियों को हुआ शक

अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

फरीदाबाद शहर में गुरुवार को एक घटना सामने आई। जहां एक युवक का शव उसके घर के अंदर से मिला है। युवक घर के बाहर दो दिनों से निकला नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। 

Body of young man found under suspicious circumstances in a Faridabad home
घर में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जवाहर कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और यामाहा कंपनी में कार्यरत था।



स्थानीय लोगों के अनुसार जितेंद्र पिछले दो दिनों से अपने घर से बाहर नहीं निकला था। पड़ोसियों को उसके घर की ओर से लगातार तेज दुर्गंध आने लगी। शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन बदबू बढ़ने पर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब पड़ोसियों ने घर के आसपास जाकर स्थिति का जायजा लिया तो दुर्गंध और तेज महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। जितेंद्र अपने बेड के पास फर्श पर पड़ा हुआ था। शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस के अनुसार शव पूरी तरह फूल चुका था और शरीर का रंग काला पड़ गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग युवक की अचानक हुई मौत से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed