सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sonu arrested following Faridabad encounter history-sheeter involved in 28 cases

फरीदाबाद में तड़के सुबह एनकाउंटर: 28 मामलों का हिस्ट्रीशीटर सोनू गिरफ्तार, पुलिस पर की थी चार राउंड फायरिंग

अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद वांछित हिस्ट्रीशीटर सोनू को काबू कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर 4 राउंड फायर किए, जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। थाना पल्ला क्षेत्र में घरों में चोरी के मामलों में फरार था।

Sonu arrested following Faridabad encounter history-sheeter involved in 28 cases
फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद वांछित हिस्ट्रीशीटर सोनू को काबू कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित हिस्ट्रीशीटर सोनू को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर 85 और सेंट्रल की संयुक्त टीम ने की। मुठभेड़ आज 11 अल सुबह आईएमटी से मच्छगर जाने वाले रास्ते पर हुई।



पुलिस टीम सूचना के आधार पर सोनू को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी सोनू ने पुलिस टीम पर चार गोलियां चलाईं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सोनू के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। सोनू थाना पल्ला क्षेत्र में घरों में चोरी करने के कई मामलों में वांछित था। उसका पहले भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा, उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। उस पर हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों सहित कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


मुठभेड़ की पुलिस ने दी जानकारी
आज 11 जून की अल सुबह पुलिस को सोनू के बारे में सूचना मिली थी। अपराध शाखा की टीमें उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची। आईएमटी से मच्छगर जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने उसे घेर लिया। सोनू ने पुलिस दल पर चार फायर किए। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।

हिस्ट्रीशीटर सोनू की क्राइम कुंडली
सोनू थाना पल्ला क्षेत्र में घरों में चोरी के कई मामलों में वांछित था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड काफी पुराना है। नोएडा, उत्तर प्रदेश में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों सहित कुल 28 मामले दर्ज हैं। वह पुलिस रिकॉर्ड में एक हिस्ट्रीशीटर है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 के प्रभारी एसआई राज सिंह अपनी टीम एएसआई सुनील कुमार, सिपाही सन्नी, विवेक तथा चालक सिपाही संजय कुमार के साथ सरकारी वाहन में आईएमटी चौक चंदावली क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के लिए मौजूद थे।

इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सोनू पुत्र प्रेम सिंह उर्फ भिखारी शाह निवासी जिला सीतामढ़ी, बिहार हाल निवासी संगम विहार, दिल्ली, जो पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर आईएमटी क्षेत्र से मच्छगर होते हुए नोएडा जाने वाला है। किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वह फरीदाबाद के मामलों में वांछित भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed