{"_id":"6a2a463b216979a69603db49","slug":"video-encounter-between-police-and-gangster-in-faridabad-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फरीदाबाद में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनू को पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फरीदाबाद में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनू को पहुंचाया अस्पताल
फरीदाबाद पुलिस ने गुरुवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घरों में चोरी की कई वारदातों में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। अपराध शाखा सेक्टर-85 और अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सोनू क्षेत्र में आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने आईएमटी से मच्छगर गांव जाने वाले मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को देखा और उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी ने पुलिस टीम पर चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी से उसके आपराधिक नेटवर्क, साथियों तथा हाल ही में हुई चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सोनू एक शातिर अपराधी है और थाना पल्ला क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित था। उसके खिलाफ नोएडा सहित विभिन्न स्थानों पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, चोरी, लूटपाट और अन्य गंभीर अपराधों के कुल 28 मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से कई लंबित मामलों के खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 के प्रभारी एसआई राज सिंह अपनी टीम एएसआई सुनील कुमार, सिपाही सन्नी, विवेक तथा चालक सिपाही संजय कुमार के साथ सरकारी वाहन में आईएमटी चौक चंदावली क्षेत्र में गश्त एवं अपराध पड़ताल के लिए मौजूद थे। इसी दौरान विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सोनू पुत्र प्रेम सिंह उर्फ भिखारी शाह निवासी जिला सीतामढ़ी, बिहार हाल निवासी संगम विहार, दिल्ली, जो पूर्व में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट एवं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है। अवैध हथियार के साथ मोटरसाइकिल पर आईएमटी क्षेत्र से मच्छगर होते हुए नोएडा जाने वाला है। किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। वह फरीदाबाद के मामलों में वांछित भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।