सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   By driving in the wrong direction, you are putting your own life and the lives of others in danger.

Faridabad News: गलत दिशा में वाहन चलाकर खुद के साथ दूसरों की जान भी डाल रहे खतरे में

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
By driving in the wrong direction, you are putting your own life and the lives of others in danger.
विज्ञापन
दो महीने में 10 हजार से अधिक चालान, यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बाज नहीं आ रहे वाहन चालक
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गलत दिशा में वाहन चलाने के स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के लोगों के शौक के चलते वे खुद के साथ ही दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। शहर के अधिकतर अंदरूनी इलाकों के साथ ही दिल्ली-मथुरा हाईवे व दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर भी वाहन चालक गलत दिशा में वाहन दौड़ाते हुए दिखते हैं। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को शहर के कई प्रमुख व व्यस्त इलाकों में विजिट किया तो यहां भी वाहन चालक गलत दिशा में वाहन चलाते हुए देखे गए। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर हर दिन यातायात पुलिस की टीमें कार्रवाई करते हुए चालान काट रही है। इसके बावजूद भी लोगों में सुधार नहीं हो रहा है।


दो महीने में काटे 10 हजार से अधिक चालान
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस भी सख्ती से कार्रवाई करते हुए चालान काटती है। साल के शुरुआती 2 महीनों में ही पुलिस ने 10 हजार से अधिक चालान गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में काटे हैं। जनवरी 2026 में 5432 और फरवरी महीने में 4650 चालान काटे गए हैं। इसी तरह साल 2025 के दौरान पूरे साल में गलत दिशा में वाहन चलाने के आरोप में 65 हजार से अधिक चालान यातायात पुलिस ने काटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरों से भी हो रही कार्रवाई, पोस्टल चालान की संख्या अधिक
यातायात पुलिस की टीमें हर दिन शहर के अलग-अलग इलाके में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के चालान काट रही है। लेकिन इनसे अधिक चालान चौक-चौराहों व अन्य हिस्सों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये काटे जा रहे हैं। पोस्टल चालान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के घर पर भेजे जा रहे हैं।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस व सामुदायिक पुलिसिंग टीम की ओर से लगभग हर दिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चौक-चौराहों पर जाकर भी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद भी न मानने वालों के पुलिस चालान काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed