{"_id":"69d41167e5d45a71410aa82c","slug":"children-are-doing-great-after-getting-education-in-geeta-kutir-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66769-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गीता कुटीर में शिक्षा पाकर बच्चे कर रहे शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गीता कुटीर में शिक्षा पाकर बच्चे कर रहे शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क दी जाती है शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित सेंट्रल पार्क के गीता कुटीर में जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। सुभाष चंद्र वर्मा और हैप्पी यादव द्वारा संचालित इस पहल में पहली से दसवीं कक्षा तक के करीब 40 बच्चों को पढ़ाया जाता है।
यहां पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे सरकारी स्कूलों, विशेषकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अजरौंदा व आसपास के विद्यालयों से हैं। शिक्षकों के मार्गदर्शन का असर हाल ही में आए परीक्षा परिणामों में साफ दिखाई दिया।
कक्षा 9 में आरती ने 97 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम और प्राची ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में साक्षी सिंह ने 86 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम और राजनंदिनी ने 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा 7 में ज्योति ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस पहल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
Trending Videos