{"_id":"6a77656145cb93e738054b88","slug":"doctors-not-arriving-on-time-at-esi-dispensary-patients-facing-inconvenience-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76968-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएसआई डिस्पेंसरी में समय पर नहीं पहुंच रहे चिकित्सक, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएसआई डिस्पेंसरी में समय पर नहीं पहुंच रहे चिकित्सक, मरीज परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी में चिकित्सकों के समय पर नहीं पहुंचने से सुबह उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों का आरोप है कि डिस्पेंसरी में चिकित्सकों के पहुंचने का निर्धारित समय सुबह का है, लेकिन चिकित्सक अक्सर करीब 9 बजे तक पहुंचते हैं। ऐसे में सुबह-सुबह उपचार और दवा लेने के लिए पहुंचने वाले मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
कपड़ा कॉलोनी से डिस्पेंसरी पहुंचे दीपक त्रिपाठी और हरिन्दा देवी ने बताया कि वे सुबह करीब 7:30 बजे डिस्पेंसरी पहुंच गए थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सक का इंतजार किया, लेकिन काफी देर तक कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि यहां चिकित्सक रोजाना करीब 9 बजे ही पहुंचते हैं।
मरीजों का कहना है कि सुबह के समय बड़ी संख्या में लोग उपचार और दवा लेने के लिए डिस्पेंसरी पहुंचते हैं। इनमें बुजुर्ग और बीमार मरीज भी शामिल होते हैं। चिकित्सकों के समय पर नहीं पहुंचने के कारण उन्हें लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है। मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि डिस्पेंसरी में चिकित्सकों की उपस्थिति निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।