फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Entrepreneurs visited the stitching center in Chandavali.

Faridabad News: चंदावली के स्टिचिंग सेंटर का उद्यमियों ने किया दौरा

Sat, 08 Aug 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs visited the stitching center in Chandavali.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बढ़ा कदम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। चंदावली गांव में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए संचालित स्टिचिंग सेंटर का शनिवार को आईएमटी के उद्यमियों ने दौरा किया। इस दौरान उद्योगपतियों ने केंद्र में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

दौरे के दौरान उद्यमियों ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में कौशल विकास हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। सिलाई-कढ़ाई जैसे हुनर न केवल महिलाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर देते हैं, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र भी बनाते हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद झिझक छोड़ें और अपना खुद का स्वरोजगार या बुटीक आदि शुरू करें, ताकि वे अपने परिवार के आर्थिक संबल बन सकें।
विज्ञापन


20 से 30 महिलाएं बन रही हैं आत्मनिर्भर

बता दें कि इस स्टिचिंग सेंटर के माध्यम से वर्तमान में 20 से 30 महिलाएं हुनरमंद बनकर आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं। यहां महिलाओं को आधुनिक और पारंपरिक सिलाई का तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे बाजार की मांग के अनुसार काम कर सकें। इस अवसर पर सेंटर की महिलाओं ने उद्यमियों के समक्ष अपने अनुभव साझा किए और अपनी ओर से तैयार किए गए उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। उद्यमियों ने महिलाओं के हुनर की सराहना करते हुए उन्हें हरसंभव मदद और मार्गदर्शन देने का भरोसा दिया। इस दौरान जसवंत पवार, वीके गुप्ता, कुलदीप यादव और हेमंत शर्मा आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed