{"_id":"69bd5c3843c42e13df0bbc57","slug":"illegal-refilling-of-domestic-gas-exposed-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65487-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घरेलू गैस की अवैध रीफिलिंग का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घरेलू गैस की अवैध रीफिलिंग का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने सेक्टर-9 में छापा मारकर बरामद किया सामान
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने सेक्टर-9 में छापा मारकर घरेलू गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में गैस भरकर बेचने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार 20 मार्च को टीम को सूचना मिली थी कि बाईपास रोड पर बड़ोली गांव के रकबे में पिलर नंबर-47 के सामने स्थित एक परचून की दुकान पर अवैध गतिविधि संचालित की जा रही है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए उड़नदस्ता फरीदाबाद ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेंद्र सिंह और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। मौके पर कमलेश पत्नी बाबूलाल, निवासी गांव बड़ोली, घरेलू गैस सिलिंडरों में नोजल लगाकर छोटे सिलिंडरों में गैस भरता हुआ पाया गया। टीम ने मौके से 5 घरेलू गैस सिलिंडर, 2 छोटे सिलिंडर, कांटा और नोजल रेगुलेटर बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिए। इस संबंध में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना बीपीटीपी फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद
Trending Videos