{"_id":"69c58c83eeafbe935006809f","slug":"increasing-number-of-kidney-patients-becomes-a-challenge-in-district-civil-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65969-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिला नागरिक अस्पताल में किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या बनी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है, इसके बावजूद कई मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में किडनी रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते डायलिसिस सेवाओं पर दबाव बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2024 से डायलिसिस सुविधा निशुल्क होने के बाद मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्तमान में प्रतिदिन 30 से 35 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कई मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
बीके अस्पताल में किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त डायलिसिस सुविधा ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत दी है। पहले जहां एक डायलिसिस पर करीब 900 रुपये तक खर्च करना पड़ता था, वहीं अब यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध है। इससे सैकड़ों मरीजों को महंगे इलाज के बोझ से राहत मिली है और वे नियमित उपचार करा पा रहे हैं।
अस्पताल के डायलिसिस केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार बीते करीब एक वर्ष में 3000 से अधिक डायलिसिस की जा चुकी हैं। हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण संसाधनों और समय पर दबाव बढ़ गया है, जिससे कई मरीजों को निर्धारित समय से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं के सामने एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रही है।
अस्पताल में डायलिसिस के लिए पहुंचे मरीज प्रवेश कुमार ने बताया कि निशुल्क सुविधा मिलने से उनका इलाज नियमित रूप से जारी रह पा रहा है, हालांकि मरीजों की अधिक संख्या के कारण उन्हें कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं, दूसरी मरीज सोनम ने कहा कि पहले निजी अस्पताल में डायलिसिस कराना काफी महंगा पड़ता था, लेकिन अब सरकारी अस्पताल में राहत मिली है, हालांकि समय पर नंबर मिलने में दिक्कत बनी रहती है।
प्रदेश सरकार की योजना का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों तक उपचार पहुंचाना है। बीते एक वर्ष में करीब तीन हजार डायलिसिस की जा चुकी हैं और सभी सेवाएं पूरी तरह निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।-डॉ. रामभगत, प्रधान चिकित्सा अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार)
Trending Videos