सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mohana underpass flooded by rain, people worried

Faridabad News: बारिश से मोहना अंडरपास में भरा पानी, लोगों को हुई परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mohana underpass flooded by rain, people worried
फरीदाबाद केजीपी मोहना अंडरपास में बारिश का पानी भरने पर दोपहिया वाहन चालक हुए परेशान । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

छांयसा। बारिश ने एक बार फिर केजीपी हाईवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया। हीरापुर से मोहना की ओर जाने वाली पीडब्ल्यूडी रोड पर बना अंडरपास बारिश के कुछ ही घंटों बाद पूरी तरह पानी में डूब गया। इस जलभराव ने न केवल स्थानीय लोगों की आवाजाही को बाधित कर दिया, बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों वाहनों के लिए मुसीबत का सबब बन गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह अंडरपास हरियाणा के दर्जनों गांवों को उत्तर प्रदेश के सैकड़ों गांवों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी थोड़ी सी बारिश ने इसकी पोल खोल दी। अंडरपास में जल निकासी की कोई उचित व्यवस्था न होने के कारण पानी जमा हो गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक बन गई है। कई मोटरसाइकिलें पानी में खराब होकर बंद हो गईं, जिससे लोगों को वाहन धकेलकर बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीर राहुल का कहना है कि अंडरपास में पानी भरने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं, कुछ वाहन चालकों ने जोखिम उठाकर निकलने की कोशिश की, लेकिन पानी में उनकी गाड़ियां बंद हो गईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि हर बरसात में यही हाल होता है। हाईवे प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

गांव हीरापुर के निवासी पूर्व सरपंच ताराचंद का कहना है हर बार बारिश होते ही यह अंडरपास तालाब बन जाता है। प्रशासन को कई बार कहा गया कि यहां पंप या ड्रेनेज सिस्टम लगाया जाए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मोहना के सरपंच प्रतिनिधि ओमवीर ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों का मुख्य आवागमन मार्ग है। ऐसे में जलभराव की समस्या पूरे क्षेत्र की गतिविधियों को प्रभावित करती है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन इस अंडरपास की जल्द सफाई करवाए और यहां स्थायी जल निकासी की व्यवस्था करे ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने। वहीं, ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे केजीपी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed