{"_id":"6a528db05424f9cf250a2850","slug":"municipal-corporation-employees-to-stage-a-show-of-strength-on-the-13th-to-press-for-the-implementation-of-the-agreement-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74653-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समझौता लागू कराने के लिए 13 को शक्ति प्रदर्शन करेंगे नगर निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समझौता लागू कराने के लिए 13 को शक्ति प्रदर्शन करेंगे नगर निगम कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार और नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच 13 मई को हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं। इसी कड़ी में 13 जुलाई को दौलतराम धर्मशाला में होने वाली जिला स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर शनिवार को नगर निगम के कॉन्फ्रेंस हॉल में सफाई कर्मचारी यूनियन और विभिन्न कर्मचारी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी नेता बलबीर सिंह बालगोहेर ने की जबकि संचालन महेंद्र कुड़िया ने किया। बालगोहेर ने कहा कि यदि सरकार ने 13 मई के समझौते को जल्द लागू नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 13 जुलाई की रैली में नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के हजारों कर्मचारी भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में ठेका प्रथा समाप्त करने, ठेका कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सेवा लाभ देने तथा 13 मई के समझौते के सभी बिंदुओं को लागू करने की मांग दोहराई गई।
विज्ञापन
बैठक में राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला, जिला प्रधान दलित बोहत, जिला सचिव अनिल चंडालिया सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। नेताओं ने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 6, 7 और 8 अगस्त को प्रस्तावित तीन दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाया जाएगा।