सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   New student felicitation program organized in ESIC Medical College

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में नूतन विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
New student felicitation program organized in ESIC Medical College
विज्ञापन
डीन ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ नैतिक चिकित्सा सेवा पर दिया जोर
Trending Videos



फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में नवप्रवेशी एमबीबीएस छात्रों के स्वागत हेतु नूतन विद्यार्थी अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन ने नए विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करते हुए उन्हें चिकित्सा क्षेत्र की जिम्मेदारियों और चुनौतियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में डीन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खुद को तैयार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशा केवल एक करियर नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है, जिसमें नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का विशेष महत्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अध्ययन काल के दौरान अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना को प्राथमिकता दें, ताकि भविष्य में एक जिम्मेदार और संवेदनशील चिकित्सक के रूप में समाज की सेवा कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और नए सफर को लेकर सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed