सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested for duping Rs 17.42 lakh on the pretext of investing in the stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 17.42 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
One arrested for duping Rs 17.42 lakh on the pretext of investing in the stock market
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने जम्मू कश्मीर के रहने वाले फरमान आरीफ मीर को काबू किया
Trending Videos

5 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 17.42 लाख रुपये की ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फरमान आरीफ मीर जम्मू कश्मीर के रामबन जिले का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फरमान ने अब्दुल मनान से बैंक खाताधारक मोहम्मद मजीद का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध करवाया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में मोहम्मद मजीद और अब्दुल मनान को टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-19 की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि महिला शेयर बाजार में निवेश से संबंधित जानकारी ऑनलाइन सर्च कर रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। इसमें एक ग्रुप का लिंक देकर जॉइन करने को कहा गया। ग्रुप से जुड़ने के बाद महिला को शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों के कहने पर महिला ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 17.42 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद न तो उसे कोई लाभ मिला और न ही निवेश की गई राशि वापस मिली। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed