{"_id":"6a77658716dd024f4f0755ea","slug":"shared-ways-to-better-manage-stress-at-work-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76950-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: काम के दौरान तनाव को बेहतर तरीके से संभालने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: काम के दौरान तनाव को बेहतर तरीके से संभालने के उपाय बताए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव रचना विश्वविद्यालय में पीस एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी अधिकारियों को तनावमुक्त और संवेदनशील बनाने के लिए जिले में पांच दिवसीय पीस एजुकेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। मानव रचना विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन और द प्रेम रावत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शांति और सकारात्मक सोच पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में अधिकारियों को आत्म-जागरूकता के बारे में बताया गया। भावनाओं को समझने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा स्पष्ट सोच, आत्मविश्वास, गरिमा और संतोष जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए। उन्हें काम के दौरान तनाव को बेहतर तरीके से संभालने के उपाय बताए गए।
बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम की महापौर परवीन बत्रा जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील अधिकारी ही लोगों की समस्याओं को बेहतर समझ सकते हैं। इससे सरकारी सेवाओं को भी बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का समापन प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विपिन गोयल ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मिली सीख को काम में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उनके अलावा राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे।