सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Strict action against electricity bill defaulters, preparations to auction the properties of 136 consumers

Faridabad News: बिजली बिल बकायेदारों पर सख्ती, 136 उपभोक्ताओं की संपत्ति नीलामी की तैयारी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Strict action against electricity bill defaulters, preparations to auction the properties of 136 consumers
विज्ञापन
10.80 करोड़ रुपये बकाया, 136 उपभोक्ता रडार पर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) अब बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। निगम ने एक लाख रुपये या उससे अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की संपत्तियों को कुर्क कर नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

निगम प्रबंधन ने राजस्व विभाग के माध्यम से जिले के 136 बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, ये वे उपभोक्ता हैं, जिनके बिजली कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने बकाया बिल जमा नहीं कराया। निगम के मुताबिक, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, ग्रेटर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ मंडल के कुल 136 उपभोक्ताओं पर करीब 10 करोड़ 80 लाख रुपये का बकाया है। इन उपभोक्ताओं में घरेलू के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयां भी शामिल हैं। बिजली निगम ने बकायेदारों की सूची संबंधित तहसीलदारों को भेज दी है, जिसके बाद राजस्व विभाग ने तेजी दिखाते हुए नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। गौंछी उप तहसील में 14 बकायेदारों को नोटिस थमाए जा चुके हैं। इनमें सेक्टर-24 स्थित लखानी रबड़ उद्योग लिमिटेड भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आखिरी मौका, नहीं भरा बिल तो होगी नीलामी

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित उपभोक्ताओं के पास बकाया जमा कराने का अंतिम मौका है। तय समय सीमा के बाद बिल जमा न करने पर उनकी संपत्तियों को कुर्क कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कमरा नंबर-8 में दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का भी निर्देश दिया गया है। जिले में बकायेदारों की संख्या काफी बड़ी है। आंकड़ों के अनुसार, 47,224 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं, जिन पर कुल 291 करोड़ रुपये का बकाया है। यदि ये उपभोक्ता भी जल्द भुगतान नहीं करते हैं, तो भविष्य में इनके खिलाफ भी कुर्की और नीलामी जैसी कार्रवाई की जा सकती है।

मंडलवार बकाया स्थिति

एनआईटी: 4,326 उपभोक्ता — 11.10 करोड़ रुपये
ओल्ड फरीदाबाद: 15,586 उपभोक्ता — 88.69 करोड़ रुपये
बल्लभगढ़: 13,366 उपभोक्ता — 66.61 करोड़ रुपये
ग्रेटर फरीदाबाद: 13,946 उपभोक्ता — 124 करोड़ रुपये


7.15 लाख उपभोक्ता, 33 हजार औद्योगिक कनेक्शन

जिले में कुल 7.15 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें 33,170 औद्योगिक और व्यवसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल जमा न होने से निगम को आर्थिक नुकसान होता है, जिसका असर समय पर भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।

वर्जन


बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्ती की जा रही है। 136 उपभोक्ताओं की जमीन नीलाम करने के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है। नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। -जितेंद्र कुमार ढुल, अधीक्षण अभियंता, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed