सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Taekwondo trials were not held due to the arbitrariness of the coach.

Faridabad News: कोच की मनमानी के कारण ताइक्वांडो के नहीं हुए ट्रायल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo trials were not held due to the arbitrariness of the coach.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। जिला कोच के सेंटर पर खेल नर्सरी चलाने के लिए खिलाड़ियों की ट्रायल प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन ताइक्वांडो के ट्रायल नहीं हुए। ताइक्वांडो महिला कोच सेक्टर-55 में अपने घर के पास ट्रायल लेना चाहती थीं, जबकि नियमानुसार खेल परिसर में ट्रायल होने थे। ताइक्वांडो खेल नर्सरी के लड़के व लड़कियों के ट्रायल 30 मार्च की शाम पांच बजे सेक्टर-12 खेल परिसर में तय किए गए थे। विभागीय सूत्रों का कहना है कि ताइक्वांडो कोच पूजा,ट्रायल सेक्टर-55 के सरकारी स्कूल में अपने घर के पास लेना चाहती थीं, लेकिन खेल विभाग, खेल परिसर में ट्रायल लेना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष अड़े रहे, जिसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा। जब ट्रायल की बात चल रही थी तो कोच एक सप्ताह की मेडिकल लीव लेकर चली गईं। अधिकारियों नें इस बारे में खेल विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।



वर्जन---
मैंने अपनी मजबूरी खेल विभाग के सामने रखी, लेकिन खेल विभाग द्वारा खेल परिसर में ट्रायल लेने के लिए कहा गया था। इस बीच मैं मेडिकल लीव पर चली गई, क्योंकि मेरा बच्चा छोटा है। बच्चे के कारण छुट्टी बढ़ भी सकती है। लेकिन ताइक्वांडो की नई तिथि तय की जाएगी और खेल परिसर में ट्रायल लिए जाएंगे।---- पूजा, ताइक्वांडो कोच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed