सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The spirit of nation building will be awakened among the youth, Padyatra will be taken out on 23rd March

Faridabad News: युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की जगेगी अलख, 23 मार्च को निकाली जाएगी पदयात्रा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The spirit of nation building will be awakened among the youth, Padyatra will be taken out on 23rd March
विज्ञापन
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया होंगे मुख्य अतिथि
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से 23 मार्च को फरीदाबाद में मेरा युवा भारत मेरी जिम्मेदारी थीम पर भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और हरियाणा सरकार के खेल व युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

मेरा युवा भारत की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इस संबंध में जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दी। बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा, बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, सीटीएम अंकित कुमार, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि युवा मामलों के विभाग से विभिन्न जिलों के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक ने बताया कि पदयात्रा 23 मार्च को एनआईटी-5 स्थित केएल मेहता महिला कॉलेज से शुरू होगी और भगत सिंह चौक तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम के समापन पर भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पदयात्रा के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण भी किया जा चुका है ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध सुचारु बनाए रखे जा सकें। अधिकारियों के अनुसार पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बनी असमंजस की स्थिति



23 को शहीदी दिवस की छुट्टी होने के कारण विद्यालय व महाविद्यालय प्रशासन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई संस्थानों के प्रमुखों का कहना है कि अवकाश के दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना चुनौतीपूर्ण रहेगा, जिससे पदयात्रा के आयोजन को लेकर स्पष्टता नहीं है। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी मनोज मित्तल, उच्च जिला शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों के प्रमुख उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे। यह आयोजन भारत सरकार के एक कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और शहीदों के बलिदान को याद करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed