{"_id":"69c58c2161ef9d4267042154","slug":"traders-are-upset-due-to-lack-of-toilets-in-dabua-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65932-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना क्षेत्र में विकास कार्यों की शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। फरीदाबाद जिले के मोहना में विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। एसडी स्कूल से गांव के अंदर जाने वाले 66 फीट चौड़े रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस सड़क निर्माण पर लगभग 38 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही पूर्व सैनिक भवन समिति परिसर में शहीद स्मारक का भी शिलान्यास किया गया। इस स्मारक के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में जिला पार्षद संदीप पनहेड़ा, वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी पूर्व सैनिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गांव की सरदारी द्वारा अतिथियों का पारंपरिक तरीके से पगड़ी बांधकर और माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।
जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण कार्य को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि शहीद स्मारक को 15 अगस्त तक तैयार करने की योजना है। इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्ति, सरपंच प्रतिनिधि ओमवीर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos