सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traders worried about lack of toilets in Dabua Market

Faridabad News: डबुआ मार्केट में शौचालय ना होने से व्यापारी परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traders worried about lack of toilets in Dabua Market
विज्ञापन
फरीदाबाद। डबुआ स्थित मुख्य मार्केट में शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में खरीदार आते हैं, लेकिन दूर-दूर तक एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। महिलाओं के लिए यह समस्या और भी गंभीर है। उन्हें मजबूरी में या तो जल्दी बाजार छोड़ना पड़ता है या फिर असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। कई बार बुजुर्ग और बच्चे भी इस समस्या से परेशान रहते हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दुकानदारों ने कहा कि ग्राहकों को असुविधा होने से बाजार की छवि भी खराब हो रही है और इसका असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed