फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water dripping from the lintel in the mortuary; accident possible.

Faridabad News: शव गृह में लिंटर से टपक रहा पानी, हो सकता है हादसा

Sat, 08 Aug 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Water dripping from the lintel in the mortuary; accident possible.
कर्मचारियों में डर का माहौल
विज्ञापन

भारती दुबे
फरीदाबाद। बीके अस्पताल के शव गृह में इन दिनों बदहाल व्यवस्था के चलते कर्मचारियों और शव रखने आने वाले परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शव गृह की छत के लिंटर से जगह-जगह पानी टपक रहा है और प्लास्टर झड़ रहा है। हालत यह है कि पंखों से भी पानी गिर रहा है और आसपास लगे विद्युत उपकरण व अन्य सिस्टम भीग रहे हैं। इससे कर्मचारियों को करंट लगने का खतरा बना हुआ है। वहीं, लिंटर के कमजोर होने से कभी भी गिर सकता है।

शव गृह में कार्यरत कर्मचारी शीशपाल ने बताया कि छत से पानी टपकने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शव गृह के लगभग हर हिस्से में पानी टपक रहा है। पंखों और बिजली के उपकरणों के आसपास पानी जमा होने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। इसके साथ ही शव गृह में रखे कंप्यूटर व अन्य उपकरण भी पानी में खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


शव रखने के लिए लगाए गए फ्रिज के ऊपर भी पानी टपक रहा

कर्मचारियों के अनुसार शव रखने के लिए लगाए गए फ्रिज के ऊपर भी पानी टपक रहा है। इससे बिजली का करंट फैलने की आशंका बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें रोजाना इसी खतरे के बीच काम करना पड़ रहा है। वहीं, शव गृह में अपने परिजनों के शव रखने के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी भी गिर सकता है लिंटर, जल्द मरम्मत की उठाई मांग


कर्मचारियों ने आशंका जताई कि लगातार पानी रिसने से लिंटर कमजोर हो सकता है और कभी भी गिरने की घटना हो सकती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि शव गृह की छत की तत्काल मरम्मत कराई जाए। जरूरत पड़ने पर पुराना लिंटर हटाकर नया डाला जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


----

वर्जन

अस्पताल में ट्रामा सेंटर बनाने के साथ ही शव गृह का मरम्मत कार्य किया जाएगा। अभी ट्रामा सेंटर बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है, इसके चलते शव गृह का कार्य भी रुका हुआ है। पंखों से पानी टपकने की जानकारी नहीं है, इसकी जांच कर मरम्मत कराई जाएगी। - डॉ. विकास गोयल, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed