सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A dispute over the removal of a damaged car resulted in a man being injured by a sharp object in the eye.

Ghaziabad News: खराब कार हटानें को लेकर विवाद, आंख में नुकीली वस्तु मार युवक किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
A dispute over the removal of a damaged car resulted in a man being injured by a sharp object in the eye.
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नीतिखंड क्षेत्र में सड़क पर कार खराब होने पर दो युवकों ने चालक पर नुलीली वस्तु से जानलेवा हमलाकर घायल कर मौके स भाग गए। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत न करने की धमकी दी और 22 फरवरी तक यह सिलसिला जारी रहा। इसके बाद पीड़ित ने 23 फरवरी को केस कराया है। जबकि घटना दो फरवरी की देर रात को हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos

विजय नगर स्थित प्रताप विहार निवासी पीड़ित अभिषेक कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी की रात को वह वसुंधरा निवासी दोस्त की गाड़ी लेकर गाजियाबाद अपने घर जा रहे थे। नीतिखंड में अचानक गाड़ी खराब हो गई और सड़क पर ही रुक गई। इस दौरान वहां आए दो युवकों ने गाड़ी हटाने की बात करते अभद्रता करनी शुरू कर दी। उसने कहा कि वह अकेले कार काे नहीं हटा सकता है और इतना कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने नुकीली वस्तु से उनकी आंख पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद उन्होंने परिजन को कॉल करके सूचना दी। उनको पांच दिन तक आईसीयू में भर्ती रहना पड़ा। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed