सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Fire breaks out at an aluminium sheet and pipe manufacturing factory

Ghaziabad Fire: एल्यूमिनियम प्लेट कटिंग की चिंगारी से फैक्टरी में लगी आग, दमकल की टीम ने काबू पाया

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at an aluminium sheet and pipe manufacturing factory
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एल्यूमिनियम की चादर व पाइप बनाने वाली फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब 10:28 बजे आग लग गई। हादसे के समय फैक्टरी में कई कर्मचारी मौजूद थे, जिन्हें बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। 

Trending Videos


लिंकरोड थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में स्थित आइंस्टाइन फैक्टरी में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। शुरुआत में फैक्टरी कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि हादसा फैक्टरी में चल रहे कार्य के दौरान हुआ। श्रमिकों ने पूछताछ में बताया कि फैक्टरी में एन्यूमिनियम चादर की कटिंग का काम चल रहा था। इस दौरान निकली चिंगारी पास में ही पड़े एल्यूमिनियम डस्ट के ढेर में गिरी और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएफओ ने बताया कि दमकल की टीम ने एमएफई पंपिंग करते हुए आग पर काबू पाया। इसके बाद करीब एक घंटे तक कूलिंग कार्य किया गया। बताया कि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। फैक्टरी में अग्निशमन उपकरण और आग हादसों से निपटने के पूरे इंतजाम भी जांच में मिले हैं। इसके अलावा दमकल विभाग से ली जाने वाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) व अन्य व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed