सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A peace committee meeting was held in Hashupur on the occasion of Ambedkar Jayanti.

Ghaziabad News: हशुपुर में आंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A peace committee meeting was held in Hashupur on the occasion of Ambedkar Jayanti.
आंबेडकर जयंती को लेकर गांव हशुपुर में बैठक करते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव हशुपुर में शनिवार को आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली आंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने की, इसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
Trending Videos


बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंबेडकर जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा और अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाए, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर सतर्क रहने को कहा। चेतावनी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed