{"_id":"69dab783c5be8481180a40c1","slug":"woman-gang-raped-in-a-moving-car-property-dealer-dumped-her-in-bharatpur-and-fled-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17697-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्रॉपर्टी डीलर भरतपुर में फेंककर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्रॉपर्टी डीलर भरतपुर में फेंककर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद (गाजियबााद)। टीलामोड़ से महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विकास और आशु नामक प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी बदहवास हालत में पीड़िता को राजस्थान के भरतपुर में फेंककर भाग गए। भरतपुर के अस्पताल में महिला ने पुलिस को दरिंदगी की आपबीती सुनाई तो जीरो एफआईआर दर्ज करके गाजियाबाद कमिश्नरेट को भेज दी। राजस्थान पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को गाजियाबाद के कंबाइंड अस्पताल में छोडकर और बिना सूचना दिए चली गई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर स्थानांतरित की है। इसमें पीड़िता ने जानकारी दी कि वह हरियाणा के पलवल करी रहने वाली है और गाजियाबाद के लोनी में प्लॉट खरीदने के लिए आई थी। यहां पर उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर विकास और आशु से हुआ था। छह अप्रैल की दोपहर को प्लॉट देखने के लिए गाजियाबाद आई थी और लोनी जा रही थी। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों ने टीलामोड़ पर उन्हें बुलाया था। यहां से कार में बैठाकर प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने चल दिए। उसी दौरान आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और वह बेहोश गई। आरोप है कि आरोपियों ने चलती कार में उनसे दरिंदगी की और राजस्थान में फेंककर भाग गए। सात अप्रैल को जब उन्हें होश आया तो वह राजस्थान के भरतपुर की अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें नहीं पता कि किसने अस्पताल में भर्ती कराया था। एसीपी ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और आठ अप्रैल को राजस्थान पुलिस बिना सूचना दिए महिला को संजय नगर स्थित कंबाइंड अस्पताल में छोड़कर चली गई। अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
-- -- -
महिला के अस्पताल में आने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और इलाज भी किया गया। हालांकि बाद में महिला को उनके परिजन छुट्टी कराकर घर ले गए।-- -
डाॅ. योगेंद्र कुमार, कार्यवाहक सीएमएस।
-- -- --
पीड़ित महिला के परिवार से संपर्क किया गया था। महिला को परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गए हैं। प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। आरोपियों की पहचान और तलाश करने में टीम जुट गई है। जल्द ही महिला के बयान करके आगे की कार्रवाई करेगी।-- अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार गार्डन
-- --
Trending Videos
साहिबाबाद (गाजियबााद)। टीलामोड़ से महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विकास और आशु नामक प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद आरोपी बदहवास हालत में पीड़िता को राजस्थान के भरतपुर में फेंककर भाग गए। भरतपुर के अस्पताल में महिला ने पुलिस को दरिंदगी की आपबीती सुनाई तो जीरो एफआईआर दर्ज करके गाजियाबाद कमिश्नरेट को भेज दी। राजस्थान पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को गाजियाबाद के कंबाइंड अस्पताल में छोडकर और बिना सूचना दिए चली गई। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी तो थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर स्थानांतरित की है। इसमें पीड़िता ने जानकारी दी कि वह हरियाणा के पलवल करी रहने वाली है और गाजियाबाद के लोनी में प्लॉट खरीदने के लिए आई थी। यहां पर उनका संपर्क प्रॉपर्टी डीलर विकास और आशु से हुआ था। छह अप्रैल की दोपहर को प्लॉट देखने के लिए गाजियाबाद आई थी और लोनी जा रही थी। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलरों ने टीलामोड़ पर उन्हें बुलाया था। यहां से कार में बैठाकर प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने चल दिए। उसी दौरान आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और वह बेहोश गई। आरोप है कि आरोपियों ने चलती कार में उनसे दरिंदगी की और राजस्थान में फेंककर भाग गए। सात अप्रैल को जब उन्हें होश आया तो वह राजस्थान के भरतपुर की अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें नहीं पता कि किसने अस्पताल में भर्ती कराया था। एसीपी ने बताया कि भरतपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और आठ अप्रैल को राजस्थान पुलिस बिना सूचना दिए महिला को संजय नगर स्थित कंबाइंड अस्पताल में छोड़कर चली गई। अब मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के अस्पताल में आने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और इलाज भी किया गया। हालांकि बाद में महिला को उनके परिजन छुट्टी कराकर घर ले गए।
डाॅ. योगेंद्र कुमार, कार्यवाहक सीएमएस।
पीड़ित महिला के परिवार से संपर्क किया गया था। महिला को परिजन अस्पताल से छुट्टी कराकर ले गए हैं। प्रॉपर्टी डीलरों समेत तीन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। आरोपियों की पहचान और तलाश करने में टीम जुट गई है। जल्द ही महिला के बयान करके आगे की कार्रवाई करेगी।