सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dollars worth Rs 4.46 lakh stolen from home, domestic help accused

Ghaziabad News: घर से 4.46 लाख रुपये के डॉलर चोरी, घरेलू सहायकों पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dollars worth Rs 4.46 lakh stolen from home, domestic help accused
विज्ञापन
कौशांबी। थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने घर से 4800 डॉलर (करीब 4.46 लाख रुपये) चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने अपने घर पर काम करने वाले तीन घरेलू सहायक खुशबू, सोनी और राहुल पर चोरी का आरोप लगाया है। तीनों मार्च 2026 में नौकरी छोड़ कर जा चुके थे। उनके जाने के बाद चोरी का पता चला था।
Trending Videos

पुलिस ने 10 अप्रैल की रात प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 15 सितंबर 2025 को घर की अलमारी में करीब 4.46 लाख रुपये कीमत के 4800 अमेरिकी डॉलर रखे थे। 100 डॉलर के 48 नोट थें। 10 मार्च 2026 को उन्होंने अलमारी खंगाली तो रकम गायब थी। उन्होंने नाम न छापने के अनुरोध पर बताया कि सितंबर 2025 और मार्च 2026 के बीच उनके घर में काम करने वाले तीन कर्मचारी नौकरी छोड़कर गए हैं। उन्हीं तीनों ने इस घटना को अंजाम दिया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके तीनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed