{"_id":"69dab8cf3a1b952a7e081dd6","slug":"illegal-construction-on-setback-cover-and-stilt-floor-demolished-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17668-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सेटबैक कवर और स्टील्ट फ्लोर पर अवैध निर्माण को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सेटबैक कवर और स्टील्ट फ्लोर पर अवैध निर्माण को किया ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-11 और 12 के चार मकानों में सेटबैक कवर एरिया और स्टिल्ट फ्लोर पर अवैध निर्माण को आवास विकास परिषद की टीम ने तोड़ गिराया। यह निर्माण भवन संख्या 11/267, 11/368, 11/423 और 12/900 में किए जा रहे थे। स्वीकृत नक्शे के विपरीत बिल्डर पूर्ण सेटबैक कवर करने के प्रयास के साथ स्टिल्ट फ्लोर में अनाधिकृत फ्लैट व दुकानों का निर्माण कर रहे थे। भवन संख्या 12/900 में निर्मित की जा रही दुकानों को सील भी किया गया है।
परिषद के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि सभी निर्माणकर्ताओं को पूर्व में कई बार नोटिस दिए जा चुके थे। इसके बावजूद बिल्डर मान नहीं रहे थे। सभी अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण के निर्देश थे, पुलिस फोर्स मिलते ही निर्माण खंड एक की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की। इस मौके पर निर्माण खण्ड एक की टीम में सहायक अभियंता बीके चाहर, फैज अवादिन, शुभम शिवहरे व प्रभाकर झा आदि शामिल रहे।
-- -
Trending Videos