{"_id":"69dab7b93ad90fefa0087e14","slug":"woman-falls-from-15th-floor-fight-not-confirmed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17699-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 15वीं मंजिल से गिरी युवती, झगड़े की पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 15वीं मंजिल से गिरी युवती, झगड़े की पुष्टि नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम की एक सोसायटी में गिरकर हुई युवती की मौत के मामले में हत्या की ओर जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में आत्महत्या से जुड़े तथ्यों पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह की शारीरिक जबरदस्ती की पुष्टि नहीं हुई है।
फॉरेंसिक जांच में युवती के 15वीं मंजिल से गिरने की बात सामने आई है। परिजन के आरोपों को लेकर 16वीं मंजिल के फ्लैट मालिक दंपती से भी पूछताछ की, लेकिन झगड़े की पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, एक-दो दिन में पुलिस जांच में नया खुलासा कर सकती है।
सात अप्रैल को युवती की सोसायटी की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत होने की बात पुलिस जांच में सामने आई थी। हालांकि, फॉरेंसिक टीम की जांच के अनुसार 16वीं मंजिल पर बने आर्क से नीचे गिरना संभव नहीं है।
आठ अप्रैल को एक किसान संगठन ने आरोप लगाया था कि युवती के परिजनों का 16वीं मंजिल पर रहने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। इन आरोपों की भी पुलिस ने जांच करते हुए पूछताछ की। इसमें फ्लैट मालिक से किसी भी तरह के झगड़े या कहासुनी की पुष्टि नहीं हुई है। फ्लैट में युवक नहीं, बल्कि दंपती रहता हैै।
युवती के किसी भी फ्लैट की बालकनी से गिरने की भी पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के दौरान लगने वाली चोटों के अलावा किसी अन्य तरह की चोट लगने की बात सामने नहीं आई है।
पुलिस ने निकाली परिजनों के मोबाइल नंबरों की सीडीआरः पुलिस ने घटना के बाद युवती के परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली है। अभी तक की जांच और पूछताछ में मामला आत्महत्या का सामने आया है। पुलिस इस तथ्य पर जब आगे बढ़ी तो सभी घरवालों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली गई। कुछ संदिग्ध नंबर भी मिले हैं। उन पर पुलिस काम कर रही है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कई मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकालकर उनके नंबरों को मैच किया गया है। 16वीं मंजिल से गिरने की संभावना बेहद कम है। अभी तक की जांच में हत्या और किसी भी तरह के शारीरिक उत्पीड़न की बात सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos