{"_id":"69dab81e26fc4136b703eb19","slug":"fire-broke-out-in-a-scrap-warehouse-burning-30-huts-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-17693-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कबाड़ के गोदाम से भड़की आग, 30 झुग्गियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कबाड़ के गोदाम से भड़की आग, 30 झुग्गियां जलीं
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा स्थित खाली मैदान में 30 झुग्गियां जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और गैस सिलिंडर फटे तो लोग दहशत में आ गए।
घटना की सूचना पर दमकल की तीन टीमें पुलिस के साथ मौके पर पहुंची लेकिन गाड़ी मौके पर न जा सकी। आनन-फानन हौज पाइप बिछाकर आग पर काबू पाया। दकमल विभाग की शुरुआती जांच में चूल्हे की चिंगारी से गोदाम और झुग्गियों में आग लगने की बात सामने आई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि भोपुरा में आबादी के पीछे एक खाली प्लॉट में मुखिया नामक व्यक्ति ने कबाड़ का गोदाम बना रखा है। कबाड़ बीनने वाले कई परिवार भी मैदान में बनी झुग्गियों में ही रहते हैं। शनिवार दोपहर 2ः30 बजे अचानक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई।
इसकी सूचना दमकल विभाग को मिली और जब तक टीम पहुंची तो आग झुग्गियों तक पहुंच गई थी। हालांकि उनमें रहने वाले परिवार बाहर जा चुके थे। साहिबाबाद, वैशाली और लोनी अग्निशमन केंद्रों से वाटर टेंडर मौके पर भेजे गए। रास्ता सकरा होने की वजह से दमकल गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाईं। आनन-फानन टीम ने रास्ते में हौज पाइप बिछाकर आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान झुग्गियों में रखे कई सिलिंडर भी फट गए। इससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सभी लोगों को आसपास से दूर कराते हुए खाली मैदान में भेजा।
दमकल टीमों ने 7 से 8 सिलिंडरों को झुग्गियों से बाहर निकाला तो बड़ा हादसा होने से बचाया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। सीएफओ ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
Trending Videos