सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Acharya Pramod Krishnam slipped and fell in the bathroom, got 25 stitches on his forehead.

Ghaziabad News: बाथरूम में फिसलकर गिरे आचार्य प्रमोद कृष्णम, माथे पर 25 टांक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Acharya Pramod Krishnam slipped and fell in the bathroom, got 25 stitches on his forehead.
विज्ञापन
साहिबाबाद। ऐचौड़ा कम्बोह स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर व जगद्गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम राजेंद्रनगर स्थित आवास पर बाथरूम में फिसलकर घायल हो गए। उनके माथे पर 25 टांके लगाए गए हैं। चोट गंभीर होने के कारण प्लास्टिक सर्जरी भी की गई।
Trending Videos

हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। टाइल्स पर पैर फिसलने से वह गिर पड़े और उनके माथे पर गहरी चोट लग गई। परिजन उन्हें तुरंत इंदिरापुरम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। फिलहाल वह घर पर हैं और परिवार के सदस्य उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि उन्हें बुधवार शाम चार बजे मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। इसके लिए वह मंगलवार शाम कल्कि धाम से सेक्टर- 3 के राजेंद्रनगर स्थित आवास लौटे थे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी के दौरान ही बाथरूम में गिर गए। इससे उनके माथे पर करीब दो इंच गहरा घाव हो गया। उन्होंने कहा कि अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। वह दवाएं ले रहे हैं। आचार्य ने लोगों की दुआओं और स्नेह पर आभार जताते हुए कहा कि इसी वजह से वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed