सब्सक्राइब करें

Harish Rana: हरीश राणा के 13 साल के अंतहीन संघर्ष की कहानी पर बनेगी फिल्म; मुंबई के लेखक ने वकील से की बात

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 19 Mar 2026 12:18 PM IST
सार

गाजियाबाद के हरीश राणा के 13 वर्षों के अंतहीन संघर्ष की कहानी अब सिर्फ अदालतों और अस्पतालों तक ही नहीं रहेगी। हरीश राणा की जिंदगी पर बायोपिक बनाई जा सकती है। मुंबई के एक लेखक ने हरीश की 13 वर्षों की मौन पीड़ा को बड़े पर्दे पर जीवंत करने के लिए वकील से बात की है।

विज्ञापन
Harish Rana Euthanasia biopic Thirteen Years of Silent Suffering to Come Alive on Big Screen Biopic to Made
Harish Rana - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद के राजनगर स्थित राज एम्पायर सोसायटी निवासी हरीश राणा की 13 वर्षों की मौन पीड़ा को बड़े पर्दे तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुंबई के एक लेखक-निर्माता ने कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूलते रहे हरीश के संघर्ष पर बायोपिक बनाने की इच्छा जताई है। 


इस विषय को फिल्म के रूप में प्रस्तुत करने के लिए उनके अधिवक्ता मनीष जैन से संपर्क किया है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिवक्ता ने निर्माता से कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा है। 
 
Trending Videos
Harish Rana Euthanasia biopic Thirteen Years of Silent Suffering to Come Alive on Big Screen Biopic to Made
हरीश राणा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ता ने बताया कि यह कहानी केवल एक बीमारी या कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि एक पिता के साहस, परिवार के धैर्य और न्यायपालिका की संवेदनशीलता की मिसाल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Harish Rana Euthanasia biopic Thirteen Years of Silent Suffering to Come Alive on Big Screen Biopic to Made
हरीश राणा का फ्लैट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हरीश को दिल्ली स्थित एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां वह असहनीय पीड़ा से धीरे-धीरे मुक्ति की ओर बढ़ रहे हैं। 

 
Harish Rana Euthanasia biopic Thirteen Years of Silent Suffering to Come Alive on Big Screen Biopic to Made
Harish Rana Case - फोटो : वीडियो ग्रैब
हरीश के पिता अशोक राणा की ओर से लिया गया अंगदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है। 13 वर्षों तक बेटे को इस स्थिति में देखना परिवार के लिए बेहद कठिन रहा। 
 
विज्ञापन
Harish Rana Euthanasia biopic Thirteen Years of Silent Suffering to Come Alive on Big Screen Biopic to Made
हरीश राणा और उसके पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चरणबद्ध तरीके से चल रही है प्रक्रिया
इच्छामृत्यु प्रक्रिया के तहत एम्स में भर्ती गाजियाबाद निवासी हरीश राणा को बुधवार को वेंटिलेटर और अन्य गहन जीवनरक्षक उपचार से हटाकर सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed