फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Allegation of married woman's murder by hanging at in-laws' house

Ghaziabad News: ससुराल में विवाहिता की फंदा लगाकर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Allegation of married woman's murder by hanging at in-laws' house
लोनी। आर्य नगर कॉलोनी स्थित घर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है। ससुराल पक्ष ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन जबतक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अलीगढ़ निवासी सत्यप्रकाश ने अपनी बेटी कल्पना (20) की शादी दीनदयाल निवासी आर्य नगर कॉलोनी के साथ की थी। वह एक निजी फैक्टरी में नौकरी करते हैं। सत्यप्रकाश ने सुबह अलीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी की उनकी बेटी की ससुराल पक्ष ने फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना दिए बगैर ससुराली कल्पना को फंदे से उतार कर जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि दीनदयाल पत्नी को लेकर जीटीबी अस्पताल लेकर गया है। उसने पूछताछ में बताया कि विवाह के बाद से ही दोनों में कहासुनी होती थी। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed