फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Power crisis deepens in THA

Ghaziabad News: टीएचए में गहराया बिजली संकट, 17 घंटे रहा ब्लैकआउट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Power crisis deepens in THA
साहिबाबाद। टीएचए में रविवार रात न्यू डिफेंस कॉलोनी के ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट से करीब 17 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। इससे लोग पूरी रात और सोमवार दोपहर तक हलकान रहे। वहीं, दोपहर में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में ट्रिपिंग और बिजली बाधित हुई। वहीं, इंद्रप्रस्थ और राजेंद्र नगर में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि रविवार रात आठ बजे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने की वजह से सोमवार दोपहर तक बिजली नहीं रहने से लोगों को परेशानी हुई। सुबह पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही, इससे लोग पानी भी नहीं भर सके और दफ्तर जाने वालों को भी देरी हुई। निवासी रचना ने बताया कि 17 घंटे की कटौती के दौरान इनवर्टर भी जवाब दे गए। उमस और गर्मी के कारण नौनिहालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से कॉलोनी में सोमवार सुबह पांच बजे से 11 बजे तक बिजली ट्रिपिंग होती रही। बार-बार कटौती होने पर भी अधिकारी इसका स्थायी समाधान नहीं कर रहे हैं। वहीं, वैशाली के कई सेक्टरों में भी बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। विवेकानंद एन्क्लेव, राजेंद्र नगर और डेल्टा कॉलोनियों के निवासियों ने भी लगातार ट्रिपिंग और कटौती की शिकायत की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऊर्जा निगम के हेल्प लाइन नंबर पर कई बार संपर्क नहीं हो पाता, इससे उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत दर्ज करानी पड़ती है और समाधान में भी देरी होती है।
विज्ञापन

-----
ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी,लेकिन मरम्मत के बाद आपूर्ति सामान्य करा दी गई है। - बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed