फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Silt has not been cleared from the drains in Tulsi Niketan Colony for a month.

Ghaziabad News: तुलसी निकेतन कॉलोनी में एक महीने से नहीं उठी नालों की सिल्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Silt has not been cleared from the drains in Tulsi Niketan Colony for a month.
साहिबाबाद। जीडीए की तुलसी निकेतन कॉलोनी में एक महीने से नालों से निकली सिल्ट न उठने से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि एक महीने से अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। वहीं, लोगों कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष से भी उठान कराने की शिकायत की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि एक महीने से एलआईजी एक नंबर से एसके तक सड़क पर सिल्ट और कूड़ा होने की वजह से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से सारी गंदगी नाले में जाती है और इससे नाला जाम हो जाता है। उसके बाद सारा गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इसकी वजह से आवाजाही में परेशानी होती है। जीडीए के अधिशासी अभियंता विनोद कटारिया से शिकायत की गई, इसके बाद उन्होंने जल्द से कूड़ा उठाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed