फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dog brings bag of meat scraps into housing society; residents create an uproar.

Ghaziabad News: मांस के अवशेष की थैली सोसायटी में ले गया कुत्ता, लोगों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Dog brings bag of meat scraps into housing society; residents create an uproar.
इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित ईस्टर्न गेटवे सोसायटी में मांस के टुकड़े मिलने के बाद लोगों ने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। विवाद पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। वहीं, मांस के टुकड़े से भरी थैली पास में ही संचालित मीट की दुकान से पहुंचने की बात सामने आई है। पुलिस ने फिलहाल दुकान को बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सोसायटी परिसर में मांस के टुकड़े मिलने और हंगामा होने की सूचना मिली थी। जब पुलिस पहुंची तो सोसायटी के लोग काफी संख्या में एकत्र थे। थैली में पंख और पंजे दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा मांस के टुकड़े भी थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी मौके पर खंगाली गई तो पता चला कि एक कुत्ता सोसायटी के पास संचालित मीट की दुकान से मांस के अवशेष से भरी थैली लेकर सोसायटी के अंदर जा पहुंचा। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को भी वह दिखाई नहीं दिया। एक सुपरवाइजर ने रात करीब 8:30 बजे देखा तो लोगों को पता चला। एसीपी ने बताया कि मीट की दुकान को कांवड़ तक बंद करा दिया गया है। फुटेज से पूरा मामला पुष्ट होने के बाद लोगों को शांत करा दिया गया था।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed