फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   In some places, water hasn't arrived for 10 days, and where it has reached, it is contaminated.

Ghaziabad News: कहीं 10 दिन से नहीं आया पानी और जहां पहुंचा वह दूषित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
In some places, water hasn't arrived for 10 days, and where it has reached, it is contaminated.
साहिबाबाद। राजेंद्रनगर क्षेत्र में कुछ जगहों पर 10-10 दिन से पानी नहीं आया और जहां आपूर्ति हुई वहां दूषित पानी आया। दोनों ही परिस्थितियों में लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। निवासियों में नगर निगम के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चूंकि लोगों को बोतलबंद पानी खरीदकर ही घरेलू कामकाज करने पड़ रहे हैं। उधर, न्यू राजेंद्रनगर इंडस्ट्रियल एरिया की सबरवाल गली के करीब 100 घरों में 12 दिनों से पानी की आपूर्ति बाधित है। कुछ इलाकों में पानी पहुंच भी रहा है तो वह दूषित है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी देवराज ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही क्षेत्र में नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन अब पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से पानी नहीं आने के कारण लोगों को सबमर्सिबल और बोतल बंद पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं, राजेंद्रनगर के श्यामपार्क में करीब पंद्रह दिनों से दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। दूषित पानी की समस्या को लेकर वार्ड-3 के पार्षद संजय रावत ने नगर निगम को पत्र सौंपा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने और नालियों की सफाई कराने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग भी की है। पार्षद ने पार्कों में लोगों के बैठने के लिए 10 बेंच उपलब्ध कराने की मांग की है। पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने नगर निगम से जल्द से जल्द दोनों क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने और दूषित पानी की समस्या दूर करने की मांग की है। जलकल अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर बताया कि समस्या को दूर करने के लिए टीम लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed