सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bansatpur Sainthli's mini stadium will be named after Chirag

Ghaziabad News: बंसतपुर सैंथली के मिनी स्टेडियम पर होगा चिराग का नाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bansatpur Sainthli's mini stadium will be named after Chirag
जिलाधिकारी से मुलाकात करते मृतक चिराग त्यागी के परिजन। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
गाजियाबाद। बसंतपुर सैंथली गांव में बनने वाले मिनी स्टेडियम को एथलीट चिराग त्यागी के नाम दिया जाएगा। साथ ही उनके नाम से गांव का मुख्य मार्ग भी होगा। बुधवार को चिराग त्यागी का परिवार जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ से मिला। जहां जिलाधिकारी ने परिवार की मांगों को मानते जल्द ऐसा करने की बात कही। जिलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। इस माैके पर पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है। जिलाधिकारी गांव में चिराग के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

चिराग के पिता मनोज और मां निशा देवी समेत समाज के लोग अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखने के लिए आए थे। जहां अधिकारियों के बैठक में व्यस्त होने के कारण वह मिलने नहीं पहुंच सके। इससे कुछ लोग नाराज हो गए। इसके बाद यति नरसिंहानंद गिरि भी माैके पर पहुंचे। हालांकि परिवार की तरफ से प्रवीन त्यागी ने बताया कि कुछ असमंजस की स्थिति के कारण मुलाकात में देरी हुई। हालांकि जब जिलाधिकारी आए तो उन्होंने बातों को सुनकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई को बंगलूरू में पैरा एथलीट में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के बाद लाैटे चिराग की साईं उपवन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में उसके ही एथलीट दोस्त यश खटीक समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


परिवार को शस्त्र लाइसेंस

जानकारी के अनुसार परिवार ने जिलाधिकारी से मुलाकात के बाद शस्त्र लाइसेंस की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने पिता और चाचा को लाइसेंस देने की बात कही। इसके साथ ही परिवार को आर्थिक मदद के लिए परिवार को एक दुकान की मांग की गई। इसके लिए नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से बात करने का आश्वासन दिया गया। परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed