सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Businessman from Andhra Pradesh defrauded of lakhs.

Ghaziabad News: आंध्र प्रदेश के व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Businessman from Andhra Pradesh defrauded of lakhs.
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र की एक कंपनी पर माल का ऑर्डर व रकम लेकर सप्लाई नहीं करने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि नौ लाख रुपये लेकर केवल साढ़े तीन लाख रुपये का ही माल मिला। बाकी माल देने या रकम वापस करने से इन्कार कर दिया। मामले में आंध्र प्रदेश के व्यापारी रामाकांत ने नंदग्राम थाने में इंडियन गियर एंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक अफसर खान व रहीस खान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
Trending Videos


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ित रामाकांत के मुताबिक उनकी अमरूथा फर्टिलाइजर नामक कंपनी है। 18 जुलाई 2025 को उन्होंने अपनी कंपनी से गाजियाबाद स्थित इंडियन गियर एंटरप्राइजेज नाम की कंपनी में 14,37,240 रुपये का ऑर्डर दिया था, जिसमें से उन्होंने सात लाख रुपये उस समय दे दिए थे। इसके बाद तीन सितंबर 2025 को दो लाख रुपये और भुगतान किया। आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें माल की सप्लाई नहीं मिली। उन्होंने तीन दिसंबर 2025 को कंपनी के मालिक अफसर खान और उनके बेटे रहीस खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उस समय समझौता हुआ कि 15 दिनों में वह सप्लाई कर देंगे। इसके बाद भी उन्होंने सप्लाई नही की। लगातार तकादा करने के बाद उन्हें केवल साढ़े तीन लाख का माल मिला और अब शेष माल देने या रकम वापस करने से साफ मना कर रहे हैं। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed