{"_id":"6a20dd62a04f43524c088e78","slug":"early-morning-encounter-with-criminals-in-lohiya-nagar-ghaziabad-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में फिर मुठभेड़, पुलिस टीम पर की फायरिंग; दो बदमाशों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में फिर मुठभेड़, पुलिस टीम पर की फायरिंग; दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
सार
गाजियाबाद पुलिस ने छीन-झपट की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नगर जोन टीम और सिहानी पुलिस थाना के संयुक्त अभियान में हुई।
गाजियाबाद मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्वाट और सिहानी गेट थाना पुलिस टीम ने एक मुठभेड़ के बाद दो झपटमारों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने लूट का सोना खरीदने वाले एक सर्राफ को भी पकड़ा है।
पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने हाल ही में चार महिलाओं से लूटपाट की थी। इनमें गलगोटिया विश्वविद्यालय की एक प्रोफेसर भी शामिल थीं। बदमाशों ने उनके गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन झपटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात सिहानी गेट पुलिस को बदमाशों की सूचना मिली। हमदर्द चौराहे पर चेकिंग शुरू की गई। संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा करने पर वे मेरठ की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।
Trending Videos
पूछताछ में घायलों ने अपने नाम आमिर और संजय सैनी उर्फ शिवा बताए। आमिर मेरठ के बोन्द्रा गांव का निवासी है। संजय सैनी उर्फ शिवा मेरठ के झिटकरी गांव का रहने वाला है। इन बदमाशों ने गोविंदपुरम, लोहियानगर, संजय नगर और जीटी सड़क पर महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र झपटे थे। वे एक होटल के सामने भी ऐसी वारदात कर चुके थे।
बदमाशों ने बताया कि वे लूटे गए मंगलसूत्र और चेन सर्राफ मोनू वर्मा को बेचते थे। मोनू वर्मा मेरठ के कठोर कस्बे का निवासी है। वह सोने को पिघलाकर उसके टुकड़े बना देता था। पुलिस ने मोनू वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों के पास से सोने के टुकड़े, घटना में प्रयुक्त बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं।