सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Borrowed money from a retired elderly man under the pretext of need and siphoned off Rs 1.63 lakh

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त बुजुर्ग से जरूरत बताकर उधार ली रकम, 1.63 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Borrowed money from a retired elderly man under the pretext of need and siphoned off Rs 1.63 lakh
विज्ञापन
साहिबाबाद। मध्य प्रदेश के इंदौर मार्ग स्थित नील गंगा उज्जैन की साईंनाथ कॉलोनी निवासी रमाकांत चौहान ने साहिबाबाद थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वर्ष 2021 में थानाक्षेत्र की सेवियर पार्क सोसायटी में रहने के दौरान उनके पड़ोसी जगदीश राजपूत ने पारिवारिक परेशानी बताकर 1.78 लाख रुपये उधार लिए और केवल 15 हजार रुपये लौटाने के बाद बाकी रकम हड़प ली। तकादा करने पर संपर्क भी बंद कर दिया। मामला अगस्त 2021 से नवंबर 2022 के बीच का है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर पुलिस ने 24 मार्च को न्यू करहेड़ा कॉलोनी निवासी जगदीश राजपूत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

दर्ज मामले में जगदीश राजपूत ने बताया कि वर्ष 2021 में वह अपने बेटे के साथ सेवियर पार्क सोसायटी में रहते थे। दोस्त जगदीश राजपूत ने पारिवारिक दिक्कतें बताते हुए उनसे आर्थिक मदद मांगी। इसके बाद उन्होंने बिना ब्याज के करीब 11 बार में ऑनलाइन माध्यम से जगदीश को 1,78,055 रुपये उधार दिए। कई बार तकादा करने पर 12 सितंबर 2024 को आरोपी ने 10 हजार रुपये और 26 सितंबर 2024 को पांच हजार रुपये वापस किए। बकाया रुपये 1,63,055 रुपये के लिए उन्होंने आरोपी को कॉल की तब उसने मकान बेचकर पूरी रकम लौटाने का वादा किया। कुछ समय बाद उन्होंने पता किया तब जानकारी हुई कि जगदीश राजपूत सोसायटी से स्थित मकान बेचकर न्यू करहेड़ा कॉलोनी में शिफ्ट हो गए हैं लेकिन उनकी रकम वापस नहीं की। जब उन्होंने आरोपी से संपर्क किया तो उनके नंबर ब्लॉक कर दिए गए। तब जाकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल व कार्यालय में पत्र भेजकर शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि आरोपी को नोटिस भेजा जा रह है। पीड़ित के दिए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed